खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
डागा ने बच्चों को भेंट किये जुराब और मास्क
विद्यालय ने किया सम्मानित
बीकानेर
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रह्लाद की ढाणी ,रोड़ा में समाजसेविका सावित्री देवी डागा और सरिता चौधरी ने बच्चों को जुराब मास्क और टॉफियां वितरित की । सावित्री डागा ने कार्यक्रम के बाद बच्चों से गीता ज्ञान पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि रामेश्वर देहडू, समाजसेवी रामनारायण भादू के सान्निध्य में भामाशाह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । विद्यालय मित्र के रुप में विद्यालय को सहयोग करने वाले भामाशाह पवन डागा सहित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ राय चौधरी ने किया। प्रह्लाद राम सीगड़, हेमलता गोदारा विद्यालय के शिक्षक और साहित्यकार नदीम अहमद नदीम ने भी विचार व्यक्त किए। जयश्री नोरंगी ,कोमल ,आईना शिवांगी ,धीरज ,सुमित, तनिष्क दिलसुख, पवन, सुभाष ,विजेंद्र ने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया । डागा का सम्मान माया सिहाग भंवर लाल भादू करणी सिंह राठौड़ , चौधरी व देहडू ने किया।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...