खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
एक रुपया रोज सेवा संस्था ने लगवाया कोविड टीकाकरण शिविर
बीकानेर
एक रुपया रोज सेवा संस्था के तत्वाधान में डॉक्टर अबरार पंवार ( प्रदेश उपाध्यक्ष , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ) के जन्मदिन के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लेडी एल्गिन विद्यालय में कोरोना टीका करण अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अलावा आमजन ने भी वैक्सीन लगवाई । संस्था संस्थापक सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि टीकाकरण शिविर में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की दोनों डोज के अलावा बूस्टर डोज भी लगाई गई । शहरी प्राथमिक केंद्र अंचाबाई की टीम ने कोविड टीकाकरण शिविर में अपनी सेवाएं दी । कार्यक्रम में शिवांगी भारद्वाज , अंजुमन आरा कादरी , मनोज कुमार , चंचल सेन ,मुमताज शेख ,इकरामुदिन लौहार , उद्दीन लौहार , मुकेश स्वामी उपस्थित रहे ।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...