खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
राजस्थान मेघवाल परिषद ने दी बारूपाल को श्रद्धांजलि
आज दिनांक 24 जनवरी 2022 को पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती जमुना बारूपाल के निधन पर राजस्थान मेघवाल परिषद प्रदेश की टीम ने उनके निवास स्थान लक्ष्मी निवास रथथाना बीकानेर पहुंचकर, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल ने बताया कि जमुना बारूपाल का बीकानेर संभाग से हमेशा जमीनी जुड़ाव रहा है। उनका राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके निधन से बीकानेर संभाग ही नहीं पूरे प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति हुई है।
राजस्थान मेघवाल परिषद की टीम जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल ,जेठाराम बारूपाल कोषाध्यक्ष ,डूंगरराम श्री रामसर संगठन मंत्री, भगाराम शार्दुल शिक्षाविद , लालचंद लूणा, एडवोकेट जोगेंद्र जोइया, एडवोकेट मनोज जनागल, एडवोकेट वीरबहादुर उदयरामसर, बाबूलाल हाटीला इत्यादि ने भी जमुना बारूपाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तथा उनके परिजनों को सांत्वना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...