खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
असाधारण साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी का अमृत महोत्सव : "कथानक - दृश्यांकन " की शानदार प्रस्तुति
बीकानेर
असाधारण साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी केअमृत महोत्सव के उपलक्ष में अ.भा.ते.म.म. द्वारा निर्देशित कार्यक्रम "कथानक - दृश्यांकन "
की शानदार प्रस्तुति ते.म.म.गंगाशहर द्वारा दी गई, जिसमें साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के जीवन से सम्बन्धित उनकी असाधारण विनम्रता ,लेखन शैली, नेतृत्व क्षमता ,समर्पण , पुरूषार्थ आदि गुणों को दर्शाकर अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की। प्रेम बोथरा व रुचि छाजेड़ के जानदार संयोजन में बिन्दु छाजेड़ ,जय श्री भुरा, सरिता आचंलिया, अंजु बोथरा ,सूनिता डोसी व भव्या ने किरदार निभाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुप्रिया राखेचा द्वारा , मंगलाचरण मंत्री कविता चोपड़ा द्वारा एवं अध्यक्ष ममता रांका द्वारा साध्वी प्रमुखा जीके जीवन के बारे में जानकारी दी गई। साध्वी श्री पावन प्रभा जी के
प्रेरणा पाथेय व मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...