खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
*पुरस्कार एवं सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित*
बीकानेर, 25 जनवरी। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने बताया कि विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजना के तहत 8 मार्च को पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को तीन श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर यह पुरस्कार दिए जाते हैं। योजना के दिशा निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। योग्यताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी 2022 है। भरे हुए आवेदन पंचायत समिति परिसर स्थित महिला अधिकारिता विभाग के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...