खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
सर्किल की कायापलट : कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत के फलस्वरूप आकर्षित कर रहा जेएनवीसी का यह सर्किल
बीकानेर
बीकानेर में जेएनवी कॉलोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी सर्किल अब निखरे हुए स्वरूप में आकर्षित कर रहा है। ऐसा हुआ है भारतीय सिन्धु सभा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत के फलस्वरूप।
कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों की प्रेरणा से संकल्पित हो सर्किल को पुनः रिपेयर व रंग रोगन कर नया रूप प्रदान किया । सिंधु सभा के संभाग प्रमुख श्याम आहूजा ने इस कार्य की सफलता का समग्र श्रेय बीकानेर सिंधु समाज के समस्त कार्यकरताओं और समाज की एकता को दिया है।
सर्किल की सारसंभाल के संबंध में वे कहते हैं - दरअसल बीकानेर की श्रेष्ठ पॉश कॉलोनी होने के कारण इस सर्किल पर भारी आवागमन होने के कारण धूल मिट्टी व वाहनों की रगड़ - टक्कर इत्यादि लगने के कारण इसे निर्बाध रूप से सहेजना पड़ता है !
सिन्धुसभा की स्थानीय इकाई व सम्पूर्ण सिन्धु समाज को बधाई...।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...