खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
देखें वीडियो : भाटी के धरना स्थल पर धर्मग्रन्थों का वाचन, धर्म की जय का उद्घोष गूंजा
अनिश्चित कालीन धरना 13 वें दिन भी जारी
गोप्रेमी अपने परिवार सहित गोचर आन्दोलन में शामिल हो - प्रहलाद नाथजी
बीकानेर 25 जनवरी 2022 : पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का राज्य सरकार के गोचर , ओरण भूमि चारागाह की भूमि पर कब्जायी जमीनों पर पट्टे देने के निर्णय के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 13 वें दिन भी जारी रहा । आज धरना स्थल पर धर्मग्रन्थों का वाचन साधु - संतों सहित अनेक गो प्रेमियों का दिनभर आने का तांता लगा रहा । धरना स्थल पर रामकिशन आचार्य , अंशुमानसिंह भाटी , गोप्रेमी देवीकिशन चांडक सहित सभी गोप्रेमियों ने महाराज जी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।
भाटी प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया कि विवेकनाथ जी बगेची के प्रहलाद नाथ जी ने दोपहर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां अपने बच्चे को दस - बारह माह दूध पिलाती है लेकिन गाय का दूध उसे जिन्दगी भर मिलता है । उन्होंने कहा कि गाय के गोबर , गो - मूत्र अनेक रोगों से मुक्ति दिलाता है । एक गाय सबको पालनी चाहिए , नहीं पाल सके तो गौ-शाला में जाकर एक गाय गोद ले लेनी चाहिए । महाराज जी ने कहा कि गोचर भूमि पर कब्जा करने वाले व उसको नष्ट करने वालों कि सात पीढ़ियां नर्क भुगतती है । भरे पंडाल में कहा कि सभी यहां बैठे आपके परिवार सहित भाटी का साथ दें । दोपहर बाद आये कानासर गौशाला के भावनाथ जी ने कहा कि भाटी जी गोचर , ओरण बचाने के लिए अपना घर बार सब त्याग कर यहा बैठे है । यह कार्य भाटी जी के अकेले का नहीं है । आप सभी घर - घर जाकर जन - जागृति लाये ओर सभी को भाटी जी के इस आन्दोलन से जोड़े ।
बांठिया के अनुसार गोप्रेमी देवी सिंह भाटी ने इस अवसर पर बताया कि गाय से प्राप्त वस्तुओं का व्यवसायीकरण नहीं होगा तब तक गाय को बचा नहीं पायेगें । भाटी ने कहा कि गाय उम्रदराज होकर दूध देना बंद कर देती है तो उसकी तरफ ध्यान नहीं देते लेकिन उसके गोमूत्र , गोबर से अनेक वस्तुएँ निर्मित कर लाभ लें सकते है जैसे कि ईंट , गमले , दीपक , लकड़ी , माला आदि अनेकानेक वस्तुएं गोबर से बन सकती है । भाटी ने गोबर से बनी ईंटों को बताते हुए कहा इस ईंट की प्रयोगशाला में गुणवता व मजबूती की जांच कर गोचर भूमि में बची दिवार बनाने में भी इसको उपयोग में ले सकते हैं ।
बांठिया ने बताया कि आज भाटी के धरने के समर्थन में अनेक संस्था व जिले भर से लोगों ने आकर समर्थन दिया । जीव रक्षा गो सेवा समिति के धनपत मारू , हीरा पूरी , नारायण , विजयसिंह वहीं सावधान इण्डिया 077 के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह भदोरिया , बजरंग सोनी , सलीम भाटी , बनवारी बिश्नोई , मनोज मोदी , फिरोज भाटी , मानवेन्द्र माली वही उदयरामसर मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान के मनमोहनसिंह यादव व कुलदीप यादव में सैकड़ों लोगों ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाटी के धरने का समर्थन किया । आज दम्मामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष यासीन खां , बंशीर खां , मोतीराम मेघवाल पलाना से जगदीश गोदारा , फल सब्जी व ऊन मंडी के पूर्व चैयरमेन रामप्रताप बिश्नोई , अमरपुरा कॉ - ओपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष मामुसिंह भाटी , गंगासिंह , सुमेरसिंह , जलग्रहण समिति के अध्यक्ष कुम्भाराम नायक , चाण्डासर के उप - सरपंच देवीलाल नाई , पृथ्वीसिंह जयसिंहदेसर अपने साथियों सहित आकर धरने में शामिल हुए ।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...