खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
जैन को आर्यबंधु सम्मान से नवाजा जायेगा बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान द्वारा प्रति वर्ष प्रदान किया जाने वाला आर्यबंधु सम्मान प्रदान करने हेतु आयोजित बैठक में वर्ष 2022 के लिए सर्व सम्मति से एडवोकेट महेंद्र जैन के नाम का चयन किया गया है। शब्दरंग के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि 17 जनवरी को स्व.भंवरलाल स्वर्णकार आर्यबंधु की 101वीं जयंती पर यह सम्मान एडवोकेट महेंद्र जैन को प्रदान किया जाएगा। संयोजक कथाकार अशफाक कादरी ने बताया कि 17 जनवरी अपरान्ह चार बजे नागरी भण्डार की सुदर्शनाकुमारी कला दीर्घा में एक भव्य आयोजन में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...