खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
माँ करणी के दर्शन किए कोलकाता नगर निगम के भाजपा पार्षद ओझा ने, हुआ स्वागत
देशनोक(बीकानेर)30 दिसंबर
लक्ष्मीनारायण शर्मा
कोलकाता नगर निगम चुनाव में लगातार तीनबार पार्षद चुनाव जीतने वाले विजय कुमार ओझा ने गुरुवार रात्रि को देशनोक पहुंचकर सपत्नीक माँ करणी के दर्शन किए।ओझा ने मन्दिर में सपत्नीक पूजन कर देश की समृद्धि की मंगलकामना की।मन्दिर प्रन्यास की ओर से ओझा दम्पति का माँ करणी का साहित्य व तस्वीर भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया।
इससे पूर्व देशनोक पहुंचने पर विफा बीकानेर देहात जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण उपाध्याय व विफा देशनोक मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र उपाध्याय ने ओझा दम्पति की अगुवाई की।इस अवसर पर देशनोक विप्र मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र उपाध्याय,देशनोक भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्रसिंह, एनसीपी पार्षद चण्डी दान उपस्थित रहे।
C P MEDIA


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...