खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
दो मैड ( घरेलू सहायिका ) सहित पांच ने पेचकस से धमकाकर करोड़ों लूटे, फरार
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से खबर आ रही है कि यहां दो मैड ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कथित रूप से करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट के बाद पांचों फरार हो गए बताए जा रहे हैं।
वायरल खबरों में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि पुलिस को 6.04pm पर पश्चिम विहार ईस्ट में लूटपाट होने की सूचना मिली थी। हरमीत कौर (46) और उनके कारोबारी पति ने करीब डेढ़ महीने पहले मीना और हेमा कुमारी को मैड (घरेलू सहायिका) के तौर पर काम पर रखा और रहने के लिए उनको घर के भूतल पर जगह दी थी।
दिल्ली में घरों में काम करने वालीं इन दो घरेलू सहायिकाओं (Maid) ने अपने तीन साथियों के साथ वहाँ से नकद और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के गहने कथित रूप से लूट लिए और अपने तीन साथियों सहित फरार हो गईं। बताया गया है कि घटना 4 pm की है। आरोपी 6 pm घर से फरार हुए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार करीब 4 pm पर एक घरेलू सहायिका की सहायता से कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। उसने पेचकस से कौर को धमकाया। इसी दरमियान दो और आरोपी भी घर में आ गए। पांचों लोगों ने कमरों में तलाशी कर नकद व 2 करोड़ रुपये कीमत के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
✍🏻
*
C P MEDIA मूल आधार India.com Hindi News Desk
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...