खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
साभार इंडिया डॉट कॉम
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
छा गए अक्षय, देवगन और रणबीर, नई Sooryavanshi एक साथ 5.02 हजार जगह रिलीज,
पायरेसी का शिकार भी हुई, निर्माता की कमाई में सेंध
दीपावली के अगले ही राम-राम के दिन अक्षय कुमार की नई फिल्म सूर्यवंशी, जिसका फैंस बड़े लंबे समय से इंतजार कर रही थे, एक साथ करीब 52 सौ स्क्रीन पर रिलीज कर दी गई। फिल्म में अजय देवगन और रणबीर सिंह का भी अपना ही क्रेज है।
लेकिन खबर है कि रिलीज के साथ ही यह फिल्म के पायरेसी का शिकार हो गई। ऐसी खबरें भी मीडिया में दौड़ रही है कि इस फिल्म के पायरेसी का शिकार होने से निर्माता की करोड़ों की कमाई में सेंध लग सकती है।
5 नवंबर को फिल्म 'सूर्यवंशी' को इंडिया में करीब चार हजार तथा विदेशों में अंदाजन 1250 जगह एक साथ रिलीज मिली।
कोरोना काल के चलते दर्शकों को नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। रोहित शैट्टी की ये फिल्म कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें अक्षय, अजय और रणबीर सिंह के काम को मीडिया में वाहवाही मिल रही है। फैंस इस फिल्म देखने के लिए लालायित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती खबरें हैं कि फिल्म ऑनलाइन कुछेक वेबसाइट्स पर लीक हो गई।
कहा जा रहा है कि साइट...... सहित बहुत सी वैबसाइट पर फिल्म का लीक होना शामिल है। इनमें फिल्म... और फिल्मी.... वेबसाइट से तो डाउनलोड भी की जा सकने की बातें वायरल हो रही है।
वायरल खबरों के मुताबिक सभी साइट्स पर फिल्म एचडी प्रिंट में डाउनलोड की जा सकती है।
स्मरण रहे कि ये फिल्म लगभग सवा दो सौ करोड़ के बजट की है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म डिफरेंट साइट पर लीक होने से निर्माता की करोड़ों की कमाई में कमी आ सकतीहै।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...