खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
राज्य - राज्य में पेट्रोल रेट 20 रुपये तक ऊपर-नीचे
पेट्रोल नहीं मान रहा एक देश एक रेट
बीकानेर /नई दिल्ली
दीपावली से पहले देश के लोगों को केंद्र सरकार की ओर से मिला तोहफा अब कुछ पैसों से लेकर ₹20 तक के अंतर तक परेशानी का सबब बन रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पेट्रोल की।
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से हम लोग पहले ही परेशान थे किंतु मरहम लगाते हुए केन्द्र सरकार ने कुछ राहत दी थी। लेकिन राजस्थान सहित कुछ अन्य राज्यों में अभी तक वेट नहीं घटाया गया। जिसकी वजह से पेट्रोल के प्रति लीटर कीमत में कुछ पैसों से लेकर ₹20 से भी अधिक तक का भारी अंतर दिखाई देने लगा है। क्योंकि कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के लिए अपने हिस्से का वैट घटा दिया है। उत्तर प्रदेश में तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12-12 रुपये की कमी दर्ज हुई थी। जबकि राजस्थान में गहलोत सरकार ने वैट नहीं घटाया। यही वजह है कि नोएडा की तुलना में श्रीगंगानगर में पेट्रोल के लिए 20.83 पैसे प्रति लीटर अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। कुछ ऐसा ही दिल्ली में भी हो रहा है। वहां भी नोएडा की वनिस्पत पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें अधिक है।
दिल्ली में आज
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर व चेन्नई पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)
डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.34 100.53
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01
स्रोत: आईओसी
दीपावली की राम राम जी
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...