खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
रीट में नकल, बड़ा खुलासा : एक दवा दुकानदार भी गैंग में, पुलिस ने नकल गैंग का समूचा ढांचा उजागर कर दिया
बीकानेर
परीक्षा में नकल गैंग का समूचा ढांचा सामने आ गया है। पुलिस ने वृहस्पतिवार को गैंग के सिरमौर तुलसाराम कालेर को गिरफ्तार कर लिया था और अब राजाराम और सहीराम नामक उसके दो गुर्गों को भी गिरफ्त में ले लिया है।
आरोप है कि इन दोनों ने कैंडिडेट्स से नकल के लिए सौदा तय किया और रुपयों का लेनदेन भी कर लिया था। बताया जा रहा है कि इनमें एक आरोपी किसी शिक्षण संस्थान का संचालक और दूसरा आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक है। मजे की बात है कि ये खुद भी रीट परीक्षार्थी था।
वायरल : गंगाशहर पुलिस थाना प्रभारी राणीदान चारण के मुताबिक तुलसाराम ने बड़ी संख्या में लोगों को नकल के लिए सामान देने का प्रयास किया था। इसी क्रम में लूणकरनसर की एक स्कूल और एक कॉलेज के संचालक राजाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया जो नकल के लिए कैंडिडेट्स तलाश रहा था। उसने कुछ युवकों से संपर्क करके उन्हें नकल की सामग्री देने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने समय पर इन लोगों का खुलासा कर दिया नहीं तो कुछ लोग नकल करके सलेक्ट हो जाते। उसे लूणकरनसर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अन्य अभियुक्त सहीराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। सहीराम मेडिकल की दुकान चलाता है और अभी उसने रीट का पेपर दिया था। वो खुद नकल सामग्री खरीदने के प्रयास में था। उसे भी भनक लग गई थी कि पुलिस पकड़ सकती हे। इसके बाद से वो फरार चल रहा था। सहीराम अभी लूणकरनसर में जाट धर्मशाला के पास रहता है। मेडिकल की दुकान भी लूणकरनसर में ही कर रहा है।
आज पेश करेगी पुलिस
गुरुवार को गिरफ्तार तुलसाराम, सहीराम और राजाराम को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस का प्रयास रहेगा कि इन्हें रिमांड पर लेकर अन्य अभियुक्तों के बारे में पूछताछ की जाये। अभी कुछ सामान की बरामदगी भी करनी है।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...