खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
पीएम मोदी ने कहा - यह दशक युवाओं का, उत्तराखंड का,
श्री आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण
उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि यह दशक युवाओं का है उत्तराखंड का है। प्रधानमंत्री मोदी आज केदारनाथ (Kedarnath) में श्री आदि शंकराचार्य (Shri Adi Shankaracharya) की मूर्ति का अनावरण करने के बाद आयोजन में संबोधन दे रहे थे।
35 टन वजनी प्रतिमा
आपको बता दें कि केदारनाथ में शंकराचार्य की 12 फुट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा स्थापित की गई जिसका अनावरण प्रधानमंत्री ने किया। साथ ही पीएम मोदी ने श्री आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल का लोकार्पण भी किया। स्मरण रहे, यह स्थल 2013 की प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था।
महान आदि शंकराचार्य
शंकर आचार्य का जन्म 507-50 ई. पूर्व में केरल में कालपी 'काषल' नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम शिवगुरु भट्ट और माता का नाम सुभद्रा था। उन्होंने शिव की आराधना कर शिवगुरु से पुत्र-रत्न पाया था। इसी कारण उन्होंने पुत्र को शंकर नाम दिया। जब वे तीन वर्ष के थे तब इनके पिता का देहांत हो गया। वे मात्र छह वर्ष की आयु में ही प्रकांड पंडित हो गए। आठ साल की अवस्था में इन्होंने संन्यास ग्रहण किया था।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...