खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
रीट नकल में तुलसाराम का 1.75 करोड़ का खेल, पटवार में उसकी नकार
ऐसे 25 आरोपी परीक्षार्थियों के नाम पुलिस के पास, जिन्होंने नकल के लिए लेनदेन किया
बीकानेर
रीट परीक्षा में नकल करवाने के आरोपी सरगना तुलछाराम कालेर का खेल लाखों को पार करता हुआ करोड़ों में जा पहुंचा था। इसके संबंध में उसने पुलिस की पूछताछ में अपनी जुबान खोली है। उसने जो राज खोले हैं उससे ऐसे 25 आरोपी परीक्षार्थियों के नाम पुलिस तक पहुंच गए , जिन्होंने नकल के लिए लेनदेन किया। लेकिन पटवार परीक्षा में नकल करवाने के मामले में उसने इंकार कर दिया है।
बता दें कि गंगाशहर पुलिस ने तुलछाराम को 10 नवंबर तक के लिए रिमांड पर ले रखा है। जबकि सीताराम पुत्र गणेशाराम जाट (32 वर्षीय) निवासी नाथवाणा हाल हनुमान कॉलोनी लूणकरणसर व सहीराम पुत्र अन्नाराम जाट ( 35 वर्षीय) निवासी लालेरा लूणकरणसर हाल तिलकनगर बीकानेर दो दिन के रिमांड पर हैं।
वायरल हो रही खबरों में मामले की जांच कर रहे गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के हवाले से बताया गया है कि पुलिस द्वारा अभी तक की पूछताछ में तुलछाराम ने 25 अभ्यर्थियों से सौदेबाजी की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार इस पूरे खेल में राजाराम पर तुलछाराम को पेपर वाट्सअप करने की जिम्मेदारी दी गई थी। राजाराम से पेपर मिलने के बाद तुलछाराम उसे हल करता और मोबाइल डिवाइस के माध्यम से एक साथ सभी अभ्यर्थियों से कनेक्ट होकर उत्तर बता देता। राजाराम लूणकरणसर की एक स्कूल से संबंधित है।
बताया गया है कि सहीराम और राजाराम का आपस में संपर्क था। उधर सहीराम का कालेर से भी संपर्क था। सहीराम ने ही राजाराम का कालेर से संपर्क करवाया। कालेर ने इस मध्यस्थता के बदले सहीराम को इलेक्ट्रॉनिक चप्पल निशुल्क दी व नकल भी निशुल्क करवाना तय हुआ।
जानकारी के अनुसार कालेर एक परीक्षार्थी से सात लाख रूपए लेता और अब तक उसने 25 लोगों से सौदेबाजी कबूली है जिनके नाम भी पुलिस के पास आ चुके हैं। इस प्रकार पौने दो करोड़ के खेल की पुष्टि हो चुकी है।
पुलिस को पूछताछ में और भी अभ्यर्थियों से सौदेबाजी की जानकारी मिल सकती है।
जबकि तुलसाराम ने पटवार परीक्षा में नकल करवाने की योजना से साफ इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक तुलछाराम रीट परीक्षा नकल मामले की शुरुआत से ही फरार हुआ और उसके मोबाइल बंद रहे। ऐसे में उसके पौरव कालेर से संपर्क नहीं थे, वह भी फरार है।
पटवार परीक्षा में नकल का पूरा गेम पौरव कालेर का बताया जा रहा हैं। पौरव की पत्नी भावना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेसी करवाया था।
इस पूरे मामले में प्रश्नचिन्ह तुलछाराम कालेर की पत्नी के डीवाईएसपी होने का है। पुलिस के अनुसार तुलछाराम की पत्नी पुलिस विभाग में आरपीएस है तथा बतौर सीओ पोस्टेड है। पुलिस आरपीएस तक जाने में कतरा रही है।
✍🏻
*
C P MEDIA वायरल मीडिया
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...