खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
ऑनलाइन ठगी में अब व्हाट्सएप का नाम लेने लगे ठग
बीकानेर के युवा व्यवसायी संजय प्रताप खुराना अपनी जागरूकता से ठगों के जाल में नहीं फंसे
👇
ऑनलाइन ठगी में अब व्हाट्सएप का नाम लेने लगे ठग
बीकानेर
इन दिनों साइबर क्राइम की खबरें प्रायः सामने आने लगी हैं। इनमें प्रलोभन देने वाले तरीके अपनाकर ठग कॉल करते या पोस्ट भेजते हैं। इस तरीके से साइबर ठग अपने शिकार को चंगुल में लेकर उसके खाते से पैसा उड़ा लेते हैं। अब साइबर ठगों ने अपने तरीकों में व्हाट्सएप का नाम लेना भी शुरू कर दिया है। साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से अपने आप को वही बचा पा रहे हैं जो जागरूक हैं। बीकानेर में भी ऐसे कॉल या व्हाट्सएप अथवा सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लोगों के पास पहुंचती रही है। किंतु अधिकांश लोग जागरूकता के कारण ठगों के जाल में नहीं फंसते। ठगों से बचने वालों में एक हमारे पाठक युवा व्यवसायी संजय प्रताप खुराना भी हैं। इनके पास व्हाट्सएप पर ही कॉल मैसेज आया जिसे उन्होंने रिकॉर्ड करके हमें उपलब्ध कराया है। साथ ही उनके पास एक इमेज भी आई है जिसमें टिकट नंबर वगैरह लॉटरी की बाकी बातें लिखी है। हमारे पाठक खुराना तो साइबर ठगी से बच गए लेकिन उनका यह मानना है कि ऐसे तरीकों की जानकारी सभी तक पहुंचे और लोग ठगों के जाल में न फंसें। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह इमेज और ऑडियो फाइल हमें उपलब्ध करवाई है।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...