खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
यूपी के लखीमपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 6 अक्टूबर को
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
यूपी के लखीमपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 6 अक्टूबर को
यूपी के लखीमपुर हिंसा के खिलाफ उपखंड मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन 6 अक्टूबर को
पूर्व मंत्री बेनीवाल के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन
लूणकरणसर
उतरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में बुधवार 6 अक्टूबर को 11 बजे पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।पूर्व प्रधान गोविन्दराम गोदारा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पतराम गोदारा ने बताया कि यूपी के लखीमपुर में शांति पूर्ण आन्दोलन कर रहे किसानों पर गाङी चढाकर हत्या करने व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ की गई बदसलूकी और गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार 6 अक्टूबर को पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी।
पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने बयान जारी कर कहा कि लखीमपुर में किसानों की हत्या की गई हैं।वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का किसानों को लेकर दिया बयान बेहद निंदनीय है यह उनके घमंड को दर्शाता है।वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में भङकी हिंसा के पीङितों से मिलने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने व गांधी के साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...