खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
✍🏻
बीकानेर के धनपतियों/उद्यमियों ने रेलवे अधिकारियों को माल यातायात संबंधी सुझाव दिए, समस्याएं भी चिन्हित करवाई
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में आज दिनांक 26.10.2021 को बिजनेस डवलपमेंट यूनिट(बीडीयू) वर्चुअल मीटिंग का आयोजन
आज दिनांक 26.10.2021 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर राजीव श्रीवास्तव ,मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर की अध्यक्षता में बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू)वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया । इसमें मनीष पाटीदार -HMEL, आशीष ठाकुर-अम्बुजा सीमेंट, भोज राज-फेगमिल, जिप्सम, प्रवीण वर्मा-जिंदल स्टील, जीवन राम-प्राइवेट फ़ूडग्रेन, श्रीबिजयनगर, नागपाल, प्राइवेट फ़ूडग्रेन, श्रीविजयनगर, माधव लखोटिया-जिप्सम व विमलेश,राजकुमार गुड्स ट्रांसपोर्ट्स-क्ले, सहित कुल आठ व्यापारियों ने भाग लिया । माल यातायात को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मीटिंग में उपस्थित व्यापारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए सुझाव पेश किए । इस अवसर पर मीटिंग में उन समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इन सुझावों पर सकारात्मक समाधान करने का पूर्ण विश्वास दिलाया । इस अवसर पर निर्मल कुमार शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), अनिल रैना वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक , जय प्रकाश,वरि.मंडल परिचालन प्रबंधक,वरि.मंडल यांत्रिक अभियंता(सी&डब्ल्यू), वरि.मंडल वित्त प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक-प्रथम एवं संबंधित रेलकर्मी उपस्थित रहे ।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...