खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
मिलेगा पेट्रोल, पेट्रोल पंपों की हड़ताल स्थगित
बायोडीजल डीजल की अवैध बिक्री रोकने और दरों में समानता की मांग को लेकर चल रही पेट्रोल पंपों की हड़ताल एकबारगी मंगलवार शाम को स्थगित कर दी गई।
बीकानेर जिला पेट्रोलियम पदार्थ विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी के अनुसार सरकार से जो वार्ता चल रही थी, उसमें सकारात्मक निर्णय का आश्वासन मिला है। इस कारण एक बार त्योहार और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए हड़ताल शाम से समाप्त की जाती है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ सरकार के साथ वार्ता हुई थी। वहीं बीकानेर में एसडीएम और प्रशासन ने नकली डीजल शिकायत आएगी तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस बात का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने साफ किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो दीपावली के बाद फिर से आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि सोमवार से जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद थे, आज भी दिनभर बंद रहने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे बाद हड़ताल स्थगित का निर्णय किया गया है। उन्होंने इस दो दिन हड़ताल को सफल बताया
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...