खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर ने अनेक आयोजनों के साथ मनाया ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला का हैप्पी बर्थ-डे
डॉ. कल्ला को दी शुभकामनाएं
👇
✍🏻
बीकानेर ने अनेक आयोजनों के साथ मनाया ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला का हैप्पी बर्थ-डे
डॉ. कल्ला को दी शुभकामनाएं
बीकानेर, 4 अक्टूबर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के 72वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद व अनवर अजमेरी ने जयपुर स्थित आवास पर डॉ. कल्ला से मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने गत तीन वर्षों में उर्जा व पेयजल के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसे राजस्थान की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने डॉ. कल्ला के दिर्घायु होने और स्वस्थ रहने की कामना की।
कल्ला के जन्मदिन पर हुए अनेक जगह दान पुन्य
ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला के शुभचिंतकों ने डॉ. कल्ला के 72 वें जन्मदिन को धूमधाम से मनाया | कल्ला समर्थकों ने जगह जगह जाकर दान पुन्य करते हुए डॉ. कल्ला की दीर्घायु की कामना की | इसी कड़ी में कोंग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल कालूजी के नेतृत्व में लक्ष्मीनाथ मंदिर स्थित गंगा जुबली पिंजरा प्रोल स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया गया | दान पुन्य के कर्म को जारी रखते हुए केंसर होस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गये साथ ही रानीबाजार स्थित अपनाघर आश्रम में आवासित प्रभुजी को खाना खिलाया गया | इस अवसर पर सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल ट्रस्ट प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव, सुरेश व्यास, उपेन्द्र श्रीमाली, हेमचंद पुरोहित, आनंद यादव, विनय जोशी एवं श्यामसुन्दर उपस्थित हुए |
कैबिनेट मंत्री बीड़ी कल्ला का जन्मदिन मनाया
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 राजस्थान के केबिनेट मंत्री बीकानेर नगर विधायक बी ड़ी कल्ला साहब का जन्मदिन है इस खुशी के मौके पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा फोर्ट स्कूल भ्रमण पथ मैदान में सात पौधे लगाए गए
राजीव गांधी मार्ग पर भोले सा पीर की दरगाह पर चादर चढ़ाकर कल्ला की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की दुआ की
पुरानी जेलरोड चौराहे पर गायों को गुड़ खिलाकर कल्ला जी के राजनीतिक जीवन में और कामयाबी मिले वह जनहित में ज्यादा से ज्यादा काम करें यह कामना की
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य साजिद सुलेमानी,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मुमताज बानो, मनोनीत पार्षद हाजी मोहम्मद असलम, असंगठित कामगार कांग्रेस शहर अध्यक्ष जाकिर नागोरी, शहर कांग्रेस ओबीसी विभाग महासचिव अकरम नागौरी, महिला कॉन्ग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्षित सोनी, युवा कोंग्रेस कार्यकर्ता इमरान गॉड, जाकिर कादरी,असंगठित कामगार कॉन्ग्रेस महासचिव नजरुल इस्लाम, गांधी दर्शन समिति सदस्य एन डी कादरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग महासचिव एडवोकेट अशरफ उस्ता,मूलाराम नायक ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूसाराम, आदिल हुसैन,आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए
डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शिक्षा की जागृति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जरूरतमंद बच्चों को सामग्री वितरण की
बीकानेर, आज शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा के अध्य्क्ष सुमित कोचर ने राजस्थान सरकार के भूजल, कला साहित्य मंत्री डॉ बी डी कल्ला के जन्मदिन पर शहर ने जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा की जागृति को लेकर सामग्री वितरण की। आयोजन में मौजूद शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी ने बताया कि मंत्री जी के जन्मदिन पर तुलसी सर्किल के पास गायों को गुड़ व हराचारा खिलाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा कि आज है समाज मे शिक्षा की जागृति बहुत जरूरी है और जीवन के निर्माण में शिक्षा का अमूल्य योगदान है। आज के आयोजन में ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, सचिव मनोज चोधरी, कांग्रेस प्रदेश सदस्य(सु.प्रो.वी.) जयदीपसिंह जावा, राजस्थान कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा कॉर्डिनेटर चित्रेश गहलोत, सहसंयोजक सुमित जोशी, सेवादल के हंसराज बिश्नोई,पारस कोचर, बिश्नाराम गोदारा, वैभव मनोत, कार्तिक कोचर, सुकान्त व्यास, आदेश जेन, मेघराज तँवर सहित अन्य शामिल रहे।
C P MEDIA










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...