खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का चित्त समाधि शिविर आयोजित
👇
✍🏻
तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर का चित्त समाधि शिविर आयोजित
श्रम व संयम का सूत्र अपनाएं : पावनप्रभाजी
बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर द्वारा सोमवार को शांति निकेतन में चित्त समाधि शिविर आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि साध्वीश्री पावनप्रभाजी के सान्निध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें 55 वर्ष से अधिक की 71 महिलाओं ने भाग लिया। साध्वीश्री पावनप्रभाजी ने कहा कि हम श्रम और संयम का सूत्र अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। हमें अकड़ और पकड़ दोनों ही नहीं रखनी चाहिए, जिससे हम और हमारे आसपास का पूरा वातावरण सुखमय, शांतिमय और समाधिमय बना रहेगा। अध्यक्ष रांका ने बताया कि अगला सत्र महिला मंडल भवन में रखा गया। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष संजू लालानी द्वारा अनुप्रेक्षा, यौगिक क्रियाएं व महाप्राण ध्वनि के प्रयोग करवाए गए। इस दौरान बहनों ने आध्यात्मिक गेम्स भी खेले करवाए गए। प्रात: 9 बजे से दोपहर 2बजे तक समायोजित इस शिविर में सभी ने प्रसन्नता से भाग लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी विमला रांका, तोली देवी नाहटा व सुषमा छल्लाणी रहे।
C P MEDIA









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...