खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
देखें वीडियो - एसोसिएशन की गरजना : सोशल मीडिया पर छा गए पेट्रोल पंप, वो कभी बंद, ये अभी-अभी खुला
लोग वाहन लेकर भागमभाग में रहे
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
✍🏻
देखें वीडियो - एसोसिएशन की गरजना - सोशल मीडिया पर छा गए पेट्रोल पंप, वो कभी बंद, ये अभी-अभी खुला
लोग वाहन लेकर भागमभाग में रहे
बीकानेर। बीकानेर और जोधपुर के आठ जिलों में सोशल मीडिया पर दो दिन से पेट्रोल पंप छाए हुए हैं। एलानी तौर पर विशेष संगठनों से जुड़े पंप संचालक एक ओर अनिश्चितकालीन हड़ताल का दम भर रहे हैं तो दूसरी ओर कथित तौर पर कहीं-कहीं पेट्रोल दिए जाने के बारें सोशल मीडिया पर पोस्ट लगने पर लोग अपने वाहन लेकर उस ओर चलते दिखाई दिए। एलानी बंद के चलते मंगलवार को भी बीकानेर में संबंधित लगभग पंप बंद रहे। दूसरी ओर पेट्रोल न मिलने से परेशान लोग ऐसी जगहों के बारे में भी जानकारी लेते देखे गए जहां कथित तौर पर मिलावटी पेट्रोल अथवा केमिकल युक्त अवैध पेट्रोल मिल सकता हो। इसी आपाधापी के बीच, गंगाशहर रोड पर एक पेट्रोल पंप खुलने से वहां एकबारगी हंगामा मच गया। सूचना पर शेष पेट्रोल पंप डीलर्स वहीं जा पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। दावा करते डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरपत सिंह राजवी का कहना था कि यहां पेट्रोल पंप को दबाव से खुलवाया गया जिसे हमने बंद करवा दिया। उनका आरोप था कि फूट डालो राज करो की नीति पर आंदोलन का दमन करने की कोशिश हो रही है। हम इसे सहन नहीं करे सकते और कोई भी पंप संचालक पंप नहीं खोलेगा। विदित है कि जिले के संबंधित डीलरों की ओर से सोमवार से पेट्रोल पंपों की हड़ताल जारी है।
ये है वजह
डीलर बायोडीजल, अवैध डीजल, नकली डीजल, बेस ऑयल, पेराफिन एवं अन्य संदिग्ध पेट्रोलियम उत्पादों पर रोक लगाने, राजस्थान राज्य का वेट हरियाणा एवं पंजाब राज्य के समकक्ष करने एवं अन्य कई मांगों को लेकर संयुक्त रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे हैं।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...