खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान , 291 मामलों में वसूले रु.153985/-
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
✍🏻
बीकानेर मंडल पर सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान , 291 मामलों में वसूले रु.153985/-
बीकानेर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 23.10.2021 को श्रीमती सीमा बिश्नोई, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने हनुमानगढ़ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 स्टाफ के साथ हनुमानगढ़ स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-सूरतगढ,सूरतगढ़ - हनुमानगढ़ खंड, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 280 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 1,52,885/- वसूले गए तथा बिना मास्क के 05 मामलों से रु. 500/- व गंदगी फैलाने के 06 मामलों से रु. 600/- सहित कुल 291 मामलों से कुल रु. 1,53,985/- वसूले गए ।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...