खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बाजार में मगरमच्छ, शहर अफरा तफरी
कोटा। राजस्थान में कोटा शहर के एक व्यस्ततम बाजार में बुधवार को मगरमच्छ ने हड़कंप मचा दिया। 4 फिट लंबे मगरमच्छ को बीच बाजार में सड़क पर दौड़ते हुए देख, दुकानदारों, व्यापारियों ओर ग्राहकों में अफरा तफरी मच गई। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कोटा शहर का यह मामला शॉपिंग सेंटर इलाके का है। यही से चंबल नदी भी बहती है। शहर में हर साल मानसून सत्र के दौरान वन विभाग 70 से ज्यादा मगरमच्छ का रेस्क्यू करता है। और फिर उन्हें चंबल नदी में रिलीज करता है। तस्वीरों में नजर आ रहा मगरमच्छ कोटा शहर के शॉपिंग सेंटर मार्केट टहल रहा था। यह घटना बुधवार शाम की है। मगरमच्छ मार्केट में खड़ी कार के नीचे बैठा हुआ था तभी किसी की नजर उस पर पड़ी। मगरमच्छ को देख दुकानदारों ग्राहकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग मगरमच्छ से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते भागते नजर आए। कुछ लोगों ने मगरमच्छ से बचने के लिए सचेत करते हुए आवाजें लगाई। मगरमच्छ तस्वीरों में दौड़ता भागता भी नजर आ रहा है। मगरमच्छ को देखकर दुकानदारों ने ग्राहकों ने वन विभाग से संपर्क भी किया। लेकिन काफी देर तक मगरमच्छ का रेस्क्यू करने कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर 4 फीट लंबे मगरमच्छ को काबू में किया। उसे पकड़ा
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...