खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
पिटाई की वजह से छात्र का लिवर डैमेज, मौत
स्कूल की मान्यता खत्म करने के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे
बीकानेर। चूरू के मॉर्डन पब्लिक स्कूल में टीचर ने 7वीं के स्टूडेंट को बुरी तरह से पीटा था। इससे उसके नाजुक अंगों पर चोट आई और उसकी मौत हो गई। यह बात शिक्षा विभाग की जांच में भी सामने आई है। वहीं, पीएम रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि पिटाई की वजह से छात्र का लिवर डैमेज हो गया और इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को विभागीय जांच के बाद इस घटना की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को भेज दी है। वहां से मान्यता खत्म करने के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। उमीद की जा रही है कि शुक्रवार को ही मान्यता समाप्त करने के आदेश जारी हो जाएंगे। साथ ही बच्चों को आसपास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब किसी प्राइवेट स्कूल की मान्यता समाप्त करने
की दिशा में इतनी तेज कार्रवाई की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के पास पहुंचा दी है। इस रिपोर्ट में साफ किया गया है कि 13 साल के बच्चे गणेश को बुरे तरीके से पीटा गया। इसके कारण उसके शरीर के संवेदनशील अंगों पर गंभीर चोट आई। इसी कारण उसकी मौत हो गई। इसी के साथ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी बीकानेर पहुंच गई है। इसी आधार पर एक नोट तैयार करके शिक्षा निदेशक कानाराम को जयपुर भेजी गई है। वहीं से ये रिपोर्ट अतिरिक्त मुय सचिव पी.के. गोयल के पास जाएगी। रिपोर्ट में स्कूल की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। ये स्कूल 8वीं तक का है। इसमें कुल 150 बच्चे पढ़ते हैं। मृतक गणेश की लास में 21 बच्चे पढ़ते थे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने निदेशक से इस स्कूल की रिपोर्ट मांगी थी। दोषी होने पर मान्यता रद्द करने की
सिफारिश करने के निर्देश भी दिए गए। बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री स्वयं इस घटना के बाद से काफी नाराज है। स्कूल की मान्यता जल्द से जल्द रद्द करने के आदेश दिए हैं। अगर स्कूल की मान्यता एक-दो दिन में रद्द हो जाती है तो स्कूल का सारा रिकॉर्ड शिक्षा विभाग जब्त करेगा। इसके बाद स्कूल के सभी स्टूडेंट्स की टीसी शिक्षा विभाग के अधिकारी काटकर पास के स्कूल में भर्ती कराएंगे। बाकी स्टूडेंट्स की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए भी अधिकारियों को जिमेदारी दी जाएगी।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...