खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
बीकानेर पहुंचे डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा : अपराधों से लेकर रीट-नकल, किसान समस्या, बेरोजगारी तक जिम्मेदार करार दिया
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
बीकानेर पहुंचे डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा : अपराधों से लेकर रीट-नकल, किसान समस्या, बेरोजगारी तक जिम्मेदार करार दिया
*
बीकानेर पहुंचे डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा : अपराधों से लेकर रीट-नकल, किसान समस्या, बेरोजगारी तक जिम्मेदार करार दिया
बीकानेर । राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मी केे चलते बीकानेर पहुंचे डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरते हुए अपराधों से लेकर रीट-नकल, किसान, बेरोजगारी तक जिम्मेदार करार दिया हैै। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश
पूनिया ने राजस्थान में गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार की नाकामी से राजस्थान अपराधों का गढ बन
गया है। सरकार के कुप्रबंधन से अफसरशाही हावी हो रही है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस
वार्ता में डॉ.पूनिया ने रीट परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर तल्ख़ अंदाज में कहा कि सीएम अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा की नाकामी ने रीट परीक्षा में नकल का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड
बना दिया गया है। राज्य को अब राजस्थान के बजाय नकलिस्तान के रूप में पहचान मिल गई है। इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाये तो कांग्रेस सरकार की असलियत उजागर हो सकती है। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने
सत्ता में आने से पहले बेरोजगारों को रोजगार देने के कई वादे किए थे। कांग्रेस सरकार के शासन में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आए हैं। उन्हें देखते हुए परीक्षा में हुई धांधली के प्रत्यक्ष को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। डॉ.पूनिया ने कहा कि पहले तो राज्य सरकार ने लंबे समय बाद रीट
परीक्षा करवाई। परीक्षा में धांधली सामने आने के बाद युवाओं के सपने टूट गए। इसके बाद भी
सरकार सीबीआई जांच नहीं करवा रही है। ऐसे में साफ जाहिर है कि दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है। राज्य की कानून व्यवस्था पर पूनिया ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में एक विधायक धरने पर बैठ रही है। जोधपुर में आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। न सिर्फ जोधपुर बल्कि पूरे राज्य में कानून व्यवस्था बेकाबू हो चुकी है। नेशनल क्राइम - ब्यूरो के रिकार्ड के मुताबकि राजस्थान में छह लाख से ज्यादा एफआईआर दर्ज का रिकार्ड बन गया है। दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान दूसरे नंबर पर आ गया है। आम आदमी को नहीं पता कि गृह मंत्री कौन है?
यह बताना पड़ता है कि मुख्यमंत्री खुद ही गृह मंत्री है। किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर पूनिया ने कहा कि चुनाव से पहले राहुल गांधी हर जिले में कह रहे थे कि एक से दस तक गिनेंगे तब तक साठ लाख किसानों के कर्ज माफ हो जायेंगे। हकीकत ये है कि किसान लाइव वीडियो बनाकर सुसाइड कर रहे हैं।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...