खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पोस्टर से निकली पॉलिटिक्स वायरल : सोशल मीडिया पर बीकानेर भाजपा में गुटबाजी के चर्चे
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
पोस्टर से निकली पॉलिटिक्स वायरल : सोशल मीडिया पर बीकानेर भाजपा में गुटबाजी के चर्चे
*
पोस्टर से निकली पॉलिटिक्स वायरल : सोशल मीडिया पर बीकानेर भाजपा में गुटबाजी के चर्चे
बीकानेर 19 अक्टूबर 2021
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया के
मंगलवार को देर शाम बीकानेर आगमन पर उनके स्वागत सत्कार में लगाये गये होर्डिंग्स
और पोस्टरों के कारण स्थानीय भाजपाईयों
की गुटबाजी एक बार फिर जग जाहिर हो
गई। हालांकि वरिष्ठ नेता इस मामले में
चुप्पी साध गये लेकिन सोशल मीडिया पर
भाजपा की यह पोस्टर पालिटिक्स खूब
वायरल हुई। प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में
महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित के
ससुर और वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह
राजपुरोहित ने शहर में कई जगह हॉर्डिंग्स
लगाये हैं। इन हॉर्डिंंग्स के पोस्टर में शहर
जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का फोटो
ग़ायब नजऱ आया। वज़ह यह है कि
अखिलेश और गुमानसिंह गुट में आपसी
विवाद है। वहीं दूसरी ओर नगर विकास
न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने
फिर से अपने हॉर्डिंग पर लगे पोस्टर से
क्षेत्र के सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल और बीकानेर पूर्व की
विधायक सिद्धि कुमारी का फोटो नहीं
लगाया है। इससे पहले बीते माह प्रदेश
प्रभारी अरुण सिंह के बीकानेर आगमन
पर भाजपा की पोस्टर पॉलिटिक्स का
मामला भी खूब गरमाया था।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...