खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
खुलासा - ये टैक्स वाले सम्मान से छह हजार भी लेते रहे !!
जयपुर । केंद्र सरकार की किसानों को हर साल
6 हजार रुपए देने की किसान सम्मान निधि स्कीम में गड़बड़ी
सामने आई है। जांच में सामने आया है कि राजस्थान में कई
इनकम टैक्स देने वाले, सरकारी कर्मचारी, पेंशन लेने वाले
और लाखों कमाने वालों ने भी साधारण किसानों की योजना
का पैसा ले लिया। गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि
का पैसा लेने वालों से अब वसूली होगी। राजस्थान में अब
तक 2 लाख 18 हजार 934 ऐसे लोग सामने आए हैं,
जिन्होंने पात्र नहीं होते हुए भी किसान सम्मान निधि के 6 हजार
रुपए लिए। अब तक केंद्र सरकार ऐसे अपात्र लोगों को 147
करोड़ रुपए दे चुकी है। श्रीगंगानगर से भाजपा सांसद
निहालचंद के सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय कृषि मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है। योजना में रुपए का
दुरुपयोग रोकने और वास्तविक किसानों को लाभ पहुंचाने के
लिए सरकार ने अपात्र लोगों से पैसा वसूल करने के निर्देश
जारी किए हैं। इनकम टैक्स देने वालों की पहचान के लिए
एसओपी और दिशा निर्देश तैयार किए गए हैं। अपात्र लोगों से
वसूली और इनकम टैक्स देने वालों की पहचान को लेकर
सभी राज्यों को दिशा निर्देश भेजे हैं।
✍🏻
हिस
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...