खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
अभी खत्म नहीं हुई कोरोना की दूसरी लहर,
चार राज्यों के 18 जिलों में बढ़ रहे कोरोना के मामले
■ हिस
नईदिल्ली । देश के कुछ
राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों
में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
दूसरी लहर के बाद केस में आई तेजी ने
केन्द्र और राज्य सरकारों की चिंताएं
बढ़ाकर रख दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रलय ने
मंगलवार को कहा कि देशभर के ऐसे
18 जिले हैं, जहां पर कोरोना के नए
मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
इनमें से 10 जिले सिर्फ केरल के हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव
अग्रवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा
कि इन 18 जिलों में कुल केस के 47.5
फीसदी मामले यहीं से हैं। उन्होंने कहा
कि ऐसे 44 जिले हैं, जहां पर
पॉजिटिविटी दर 10 फीसदी से ऊपर है
और ये जिले हैं- केरल, मणिपुर, मिजोरम
और नागालैंड। हालांकि, राहत की बात ये
हैं कि देश के 222 जिलों में कोरोना केस
में कमी देखने को मिल रही है।
अभी खत्म नहीं हुई
कोरोना की दूसरी लहर
लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना
संक्रमण के मामले दुनिया भर में
बढऩे लगे हैं और यह महामारी खत्म
होने से अभी बहुत दूर है। उन्होंने
कहा कि जहां तक भारत की बात है
तो दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई
है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश
में अब तक 47.85 करोड़ वैक्सीन
की डोज दी जा चुकी हैं, जिनमें
37.26 करोड़ को पहली खुराक और
10.59 करोड़ को दोनों डोज लग
चुकी है। लव अग्रवाल ने आगे कहा
कि मई में 19.6 लाख डोज और
जुलाई में 43.41 लाख डोज दी गई
है यानी मई में जितने लोगों को
वैक्सीन की खुराक दी गई, उसके
मुकाबले में जुलाई में ये संख्या
दोगुनी है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...