खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
बाल श्रम उन्मूलन के लिए फैक्ट्रियों का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर, 4 अगस्त। बाल श्रम उन्मूलन के लिए गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा बुधवार को खारा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न फेक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया।
जिला स्तरीय टीम प्रभारी तथा किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर एवं बाल कल्याण समिति सदस्य जुगल किशोर व्यास के नेतृत्व में फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिये गये कि उनके द्वारा किसी भी नाबालिग बालक को कार्य पर नहीं रखा जाएगा। यदि ऐसा पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बाल श्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध पाए गए बच्चों के दस्तावेजों की जाँच की गई। फैक्ट्री मालिकों से वचन-पत्र भरवाए गए, जिनमें उन्होंने वचन दिया की 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिका को काम पर नहीं रखेगे। कुछ फैक्ट्री मालिकों ने निरीक्षण टीम के सामने ही प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने का बोर्ड लगवाया। टीम मे आउटरीच वर्कर सुमन मेहरा सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...