खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
कुचिलपुरा क्षेत्र में गंदे पानी और बदबू से निवासियों का जीना हुआ दूभर
सीवरेज जाम के कारण दिनभर सड़कों पर पसरा रहता है गंदा पानी
बीकानेर। शहर में सीवरेज जाम की समस्या के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जनप्रतिनिधि और परेशान क्षेत्रवासी सीवरेज समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते रहते है। बीकानेर के वार्ड नंबर 67 कुचिलपुरा क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या के कारण मोहल्लेवासियों का जीना दूभर हो गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कुचिलपुरा चौक में पिछले काफी दिनों से सीवरेज चॉक हो रखी है। इस चॉक सीवरेज से गंदा पानी दिनभर सड़कों पर पसरा रहता है। सड़कों पर फैले गंदे पानी की बदबू के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा राहगीरों को आने जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार आने वाला है और मोहर्रम पर कुचिलपुरा चौक में अखाड़ा खेला जाता है लेकिन जाम सीवरेज के कारण कुचिलपुरा चौक में होने वाले अखाड़ा पर असमंज की स्थिति बनी हुई है। जाम सीवरेज की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और आला अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन यह समस्या बदस्तूर जारी है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि अभी हाल ही में निगम द्वारा नई सीवरेज डाली गई थी। इस काम में लीपापोती कर बगैर ईंटे और कट्टे निकाले ही इस सीवरेज को शुरू करवा दिया। जिससे ये सीवरेज नाले अब हल्की बारिश में ही अवरुद्ध हो जाते हैं। कुचिलपुरा क्षेत्र के निवासियों ने आगामी मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए निगम प्रशासन से इस सीवरेज जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...