खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर की धरोहर "सर्किल हो रहा चोरी", नाम भी सुझाया
पुरानी जेल सर्किल पर कब्जे, यूआईटी निर्माण की सामग्री हो रही चोरी
शहर के बीचोबीच अरबों रुपए की जमीन लावारिस हालत में लोगों ने
कब्जे करके बिल्डिंग मैटेरियल के धंधे खोल दिए
बीकानेर । वंदे मातरम टीम ने जिला
कलेक्टर और एडीएम सिटी को पत्र भेजकर पुरानी
जेल की जमीन पर लगे पत्थर निरंतर चोरी होने,
यहां बिल्डिंग मैटेरियल के अवैध सप्लाई सेंटर
बनाए जाने तथा पुरानी जेल की जमीन को कूड़ा घर
और मकान के मलबों का ढेर बनाए जाने की
शिकायत की है। वंदे मातरम टीम के विजय कोचर
ने बताया है कि टीम द्वारा बीकानेर जिला प्रशासन
को आगाह कर बताया है कि पूर्व में यूआईटी द्वारा
इस स्थल पर करोड़ों रुपए का निर्माण करवाया गया
था उस निर्माण के पत्थर जिनकी कीमत लाखों
करोड़ों में है, निरंतर चोरी किए जा रहे हैं साथ ही
इस सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का
अवैध धंधा विकसित होता जा रहा है। बीच में बने
सुंदर सर्किल बिल्कुल बदहाल हो गए हैं उसमें गंदगी
और झाडिय़ां हो गई है। वंदे मातरम टीम ने इस स्थल
के सर्किल को शरद राम कोठारी सर्किल का नाम
दिये जाने की मांग की है।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...