खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
इन देशों में फैला कोविड का सी-1-2
वेरियेंट
पूरी दुनिया में कोरोना की नई लहर का खतरा
हो सकता है अधिक संक्रामकवैज्ञानिकों ने कहा कि सी.1.2 अधिक संक्रामक होसकता है और यह कोविड रोधी टीके से मिलने वाली सुरक्षा कोचकमा दे सकता है
कोविड का खतरनाक सी-1-2
वेरियेंट, कई देशों में फैला
■
नईदिल्ली । दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों
में कोराना वायरस का एक नया स्वरूप मिला है जो अधिक
संक्रामक हो सकता है और कोविड रोधी टीके से मिलने वाली
सुरक्षा को मात दे सकता है।
दक्षिण अफ्रीका स्थित नेशनल
इंस्टिट्यूट फॉर कयुनिकेबल
डिजीज एवं क्वाजुलु नैटल रिसर्च
इनोवेशन एंड सीक्वेंसिंग प्लैटफॉर्म
के वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोना
वायरस के नए स्वरूप सी.1.2
का सबसे पहले देश में इस साल मई में पता चला था। उन्होंने
कहा कि तब से लेकर 13 अगस्त तक यह स्वरूप चीन, कांगो,
मॉरीशस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड में मिल
चुका है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-
19 की पहली लहर के दौरान सामने आए वायरस के उपस्वरूपों
में से एक सी.1 की तुलना में सी.1.2 अधिक उत्परिवर्तित हुआ
है, जिसे 'रुचि के स्वरूप की श्रेणी में रखा गया है।
उन्होंने कहा
कि सी.1.2 में अन्य स्वरूपों- 'चिंता के स्वरूपों या रुचि के
स्वरूपों की तुलना में अधिक उत्परिवर्तन देखने को मिला है।
सी.1.2 के आधे से अधिक सीक्वेंस में 14 उत्परिवर्तन हुए हैं
लेकिन कुछ सीक्वेंस में अतिरिक्त बदलाव भी देखा गया है।
हो सकता है अधिक संक्रामक
वैज्ञानिकों ने कहा कि सी.1.2 अधिक संक्रामक हो
सकता है और यह कोविड रोधी टीके से मिलने वाली सुरक्षा को
चकमा दे सकता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि दक्षिण अफ्रीका में
सी.1.2 के जीनोम हर महीने बढ़ रहे हैं। यह मई में 0.2 प्रतिशत
से बढ़कर जून में यह 1.6 प्रतिशत हो गया और जुलाई में यह
दो प्रतिशत हो गया। इसमें बताया गया, 'यह देश में बीटा और
डेल्टा स्वरूपों में वृद्धि की ही तरफ है।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...