खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
नाबालिगा को घर बुलाया काम के लिए, सामूहिक गलत काम किया
नागौर । राजस्थान में नागौर जिले
के जायल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग समेत पांच लोगों
ने 16 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से सामूहिक
दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते
हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और
नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने
बताया कि पीडि़ता के पिता ने इस संबंध में रविवार रात
मामला दर्ज कराया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते
हुए सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने कहा, किशोरी
को उसके पड़ोसी हरिप्रसाद ने पिछले सप्ताह गुरुवार को
किसी काम से अपने घर बुलाया, जहां चार अन्य लोग
पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने किशोरी के
साथ कथित रूप से बलात्कार किया और घटना के बारे
के किसी को बताने पर पीडि़ता को गंभीर परिणाम भुगतने
की धमकी दी।
घटना के बाद पीडि़त बच्ची
डिप्रेशन में चली गई
उन्होंने बताया कि पीडि़ता इस घटना के बाद डर
गई और अवसादग्रस्त हो गई। उसके परिजन ने उसके
व्यवहार में आये बदलाव को देखकर इसका कारण
जानना चाहा, जिसके बाद पीडि़ता ने घटना के बारे में
अपने परिवार को बताया। घटना का पता लगने के बाद
पीडि़ता पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
कराया।
एक आरोपी गिरफ्तार,
नाबालिग हिरासत में
लाल ने बताया कि सोमवार को जहांगीर (20) को
गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को हिरासत
में लिया गया है। अन्य आरोपी हरिप्रसाद, सौरभ और एक
अज्ञात फरार है तथा उनकी तलाश की जा रही है।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...