खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
कोरोना : विवि की परीक्षाओं में मास्क उतारने वाले परीक्षार्थी गंभीर हों
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कोरोना : विवि की परीक्षाओं में मास्क उतारने वाले परीक्षार्थी गंभीर हों
परीक्षा कक्ष में बार-बार मास्क उतार देना कितना भारी पड़ेगा यह कल्पना करने की भी इच्छा नहीं है। लेकिन इन दिनों विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के दौरान कतिपय परीक्षार्थी मास्क लगाने के प्रति उदासीन भी बताए जा रहे हैं। नियमानुसार हम या कोई भी व्यक्ति (असंबद्ध) परीक्षा कक्ष में जाकर स्थिति जाने ऐसा नहीं कर सकते। लेकिन कॉलेज के बाहर परीक्षार्थियों से ही पूछताछ कर स्थिति जानी जा सकती है और ऐसा ही किया गया। इन दिनों विश्वविद्यालयों की हो रही परीक्षाओं के दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का छात्र कोई गर्मी की शिकायत करता है तो कोई डॉक्टर की पर्ची का हवाला देते हुए कहता है मास्क लगाने से सांस की दिक्कत होती है। यों ये परीक्षार्थी समझदार हैं। और कॉलेजों में व्यवस्थाएं भी अपनी जगह बहुत ही अच्छी बताते हैं। एक परीक्षार्थी ने बताया परीक्षक भी बार बार जताते रहते हैं मास्क लगाकर ही परीक्षा देते रहें। बावजूद इसके कुछ छात्र मास्क लगाने के प्रति उदासीनता बरतते हैं। इससे परीक्षक का बार-बार कहना दूसरे छात्रों को भी अखरता ही होगा। साथ ही परीक्षक को भी कैसा महसूस होता होगा यह वही जाने। कॉलेज के बाहर निकल रहे कुछ परीक्षार्थी से जब हमने कॉलेज में कोरोना को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछा तो उन अधिकांश परीक्षार्थियों ने कॉलेज की सराहना की। बताया गया कि एक कक्ष में 20 परीक्षार्थियों से ज्यादा नहीं बैठाये जा रहे। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए कैंपर हैं। यूज एंड थ्रो के गिलास भी हैं। वॉशरूम में भी पूरी तरह से सफाई रखी गई है। हो सकता है किसी कॉलेज से किसी परीक्षार्थी को इस संबंध में कुछ कमी बेशी महसूस भी हुई हो लेकिन कोरोना से बचाव के लिए तो व्यक्तिशः प्रयत्न अनिवार्य है। सामूहिक रुप से बाजारों में या सार्वजनिक स्थलों पर घरों में पार्कों में या परीक्षा कक्ष में लोग अथवा परीक्षक अपना दायित्व पर निभाएगा। बार-बार कहेगा कि मास्क पहने रहें। परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षक को ऐसा करने का अवसर ही ना दें उन्हें जैसा माफिक बैठता है वैसे मास्क के साथ परीक्षा कक्ष पहुंचें।
-मोहन थानवी
📎
C P MEDIA
✍🏻









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...