खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
संकट में भी संस्कृति का प्रसार और परंपराओं का पालन कर सिंधी समाज परमार्थी बना - महावीर रांका
सिंधुपति महाराजा दाहिरसेन को भी नमन किया
श्री झूलेलाल चालिया महोत्सव का समापन
राजस्थान पत्रिका
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
संकट में भी संस्कृति का प्रसार और परंपराओं का पालन कर सिंधी समाज परमार्थी बना - महावीर रांका
सिंधुपति महाराजा दाहिरसेन को भी नमन किया
श्री झूलेलाल चालिया महोत्सव का समापन
बीकानेर
आक्रमणकारियों और आक्रांताओं से संघर्ष करते हुए सिंधी समाज ने अपने वजूद को न केवल कायम रखा बल्कि विभाजन की त्रासदी के बाद संस्कृति का प्रसार और परंपराओं का पालन कर सिंधी समाज पुरुषार्थ कर परमार्थी बना। कुछ ऐसे शब्दों से पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक समाजसेवी श्री महावीर रांका ने सिंधी समाज को सराहा। रांका संत कंवर राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा धोबी तलाई बीकानेर में चालिया महोत्सव की पूर्णाहुति पर मातृशक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने सिंधुपति महाराजा दाहिरसेन को नमन करते हुए तत्कालीन सिंध प्रदेश जो भारत का द्वार रहा वहां, सिंधवासियों द्वारा विदेशी आक्रमणकारियों से लोहा लेने व चालीस दिन तक कठोर तपस्या कर झूलेलाल जी का आह्वान करने सहित आजादी की लड़ाई में अपनी सहभागिता निभाने और विभाजन की त्रासदी सहते हुए अपने ही भारत में व यहां बीकानेर में भी आकर झूलेलाल जी के आशीर्वाद से अपने आप को पुनर्स्थापित करने के संघर्ष को रेखांकित किया। धोबीतलाई में संपन्न महोत्सव संयोजक-संचालक श्री किशन सदारंगानी ने बताया कि रथखाना व पवनपुरी के झूलेलाल मंदिरों में भी चालिया महोत्सव के आयोजनों में सभी श्रद्धालु व भक्त प्रेमियों ने कोविड 19 की पालना करते हुए साई झूलेलाल के दरबार मे अपनी हाजिरी लगा कर साई झुलेलाल का आशिर्वाद प्राप्त किया।
चालिया समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक समाजसेवी श्री महावीर रांका द्वारा समाज की मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। इसके तहत रांका जी ने 12 महिलाओं को सम्मानित किया। श्री रांका ने मनीष भगत, रुकमणी वलीरमानी, रजनी ग्वालानी, कमला सदारंगानी, गोपी वलीरमानी, सुंदरी टिक्यानी, मीना सदारंगानी लता वासवानी, वर्षा लखानी, कांता हेमनानी, देवी नवानी, कला वलीरमानी को सम्मानित किया। समारोह में श्री रांका का स्वागत मोमेंटो श्रीफल दुपट्टा और माला पहनाकर हासानंद मंगवानी, मानसिंह मामनानी, कांता हेमनानी, मनुमल, दीपचंद, रजनी ग्वालानी ने किया। इस अवसर पर पार्षद जामन लाल गजरा का स्वागत दुपट्टा पहना कर किया गया। समारोह में मुरली टेलानी, किरण मोटवानी, हरनाम खतूरिया, श्याम वाधवानी, मोहन सदारंगानी, बंटी हरवानी, तेज प्रकाश वलीरमानी, लक्ष्मण किशनानी सहित समाज के प्रतिनिधि और मातृशक्ति मौजूद रहे। इससे पूर्व सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल जी के चालिया महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में 24 अगस्त को सुबह 6 बजे धोबी तलाई में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक संत कंवर राम मंदिर में पूजा-अर्चना भजन संगीत कार्यक्रम मातृ शक्ति द्वारा किया गया। महोत्सव की पूरणाहुति पर संगत ने पूज्य ज्योति का विसर्जन निज मंदिर में किया। महोत्सव में श्याम वाधवानी अध्यक्ष, तेज प्रकाश वलीरमानी सचिव, भारती गवलानी महिला अध्यक्ष, एवं सभी पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।
40 दिवसीय झूलेलाल चालिया मोहत्सव समापन(रथखाना-पवनपुरी)
इसी प्रकार 24 अगस्त मंगलवार को झूलेलाल चालिया उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 5 बजे रथखाना में प्रभात फेरी का आयोजन हुआ। तत्पश्चात 8:30 से 10 बजे पवनपुरी मंदिर में भजन संगीत कीर्तन सत्संग प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम को 6बजे रथखाना मन्दिर में पूजा अर्चना, भजन संध्या कीर्तन व हाथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री हीरालाल रिझवानी(अध्यक्ष), दीपक आहूजा, दौलत प्रेमजानी, सतीश रिझवानी, विक्की चंदानी,हेमन्त मूलचंदानी, वासी खेसवानी, सुगनचंद तुलस्यानी, बहन वीणा आहूजा,भारती चंदानी व सभी सदस्य भक्त प्रेमी अमरलाल मन्दिर ट्रस्ट रथखाना, पवनपुरी के आयोजनों में शामिल हुए।
📎
C P MEDIA
✍🏻














यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...