खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
रीट व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध की परीक्षाओं की समय सारणी से छात्र असमंजस में
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने हाल ही में स्नातकोत्तर पूर्वार्ध की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं जो कि 20 सितंबर से 28 सितंबर तक है उक्त समय सारणी में रीट की परीक्षा 26 सितंबर होने के कारण पीजी की समय सारणी में संशोधन की आवश्यकता है क्योंकि अधिकांशत परीक्षार्थी पीजी के साथ रीट की परीक्षा भी देंगे ऐसे में दोनों परीक्षाएं एक समय में होने के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा रीट परीक्षा में परीक्षार्थियों को जिले से बाहर परीक्षा केंद्र मिलने की प्रबल संभावना है
रीट परीक्षा को परीक्षार्थी किसी भी परिस्थिति में छोड़ नहीं सकता रीट की परीक्षा केंद्र अगर जिले से बाहर मिलते हैं तो 25 सितंबर को परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों की ओर प्रस्थान करना होगा व परीक्षा देखकर 27 सितंबर तक वापस अपने गृह जिले में पहुंचेंगे इस स्थिति में परीक्षार्थी पीजी पूर्वार्ध की परीक्षा जो इन समय में आती है उनको देने में बहुत कठिनाई होगी उसे पीजी के विषय को पढ़ने का पूरा अवसर भी नहीं मिलेगा इस स्थिति को देखते हुए हिमांशु टाक ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर आग्रह किया के पी जी प्रीवियस की परीक्षाओं को रीट की परीक्षा 26 सितंबर के बाद आयोजित करवाया जाए जिससे कि विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित किया जा सके।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...