औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान एवं कवि सम्मेलन मुशायरा एक मई को आयोजित होगा
बुलाकी शर्मा व प्रमोद कुमार शर्मा का सम्मान एवं कवि सम्मेलन मुशायरा एक मई को आयोजित होगा
बीकानेर 25 अप्रैल, 2026
बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम की तरफ से नगर के वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं बाल साहित्यकार बुलाकी शर्मा एवं वरिष्ठ कवि कथाकार व आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा को सुदीर्घ साहित्यिक अवदान के लिए उनके जन्म दिवस 1 मई 2026 को भव्य समारोह में शाम 5ः30 बजे महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी, नागरी भण्डार बीकानेर में सम्मानित किया जाएगा।
कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ शायर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि सम्मान-समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं नाटककार कमल रंगा करेंगे। समारोह में वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं समालोचक मालचंद तिवाड़ी का सान्निध्य रहेगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...