खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
जिला परिषद में जिला स्थायी समितियों के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
बीकानेर, 6 अगस्त। जिला परिषद में जिला स्थायी समितियों के चुनाव एवं गठन के लिए शुक्रवार को जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता व निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश के पर्यवेक्षण में जिला परिषद सदस्यों की बैठक जिला परिषद् सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से समितियों का गठन किया गया।
राजस्थान पंचायत राज के स्थायी समिति गठन नियम के अनुसार जिला परिषद में प्रशासन एवं स्थापना समिति के पदेन अध्यक्ष, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, वित्त एवं कराधान समिति की पदेन अध्यक्ष, उप जिला प्रमुख लक्ष्मी देवी, शिक्षा समिति की अध्यक्ष मंजू, विकास एवं उत्पादन समिति की अध्यक्ष गोमती , ग्रामीण व जल प्रदाय स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति की अध्यक्ष रजनी व ग्रामीण विकास एव अन्य विषयक समिति के अध्यक्ष धर्मपाल चुने गए।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
📒CP MEDIA
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
👇






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...