खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
देह व्यापार के लिए ब्लैकमेल करता था पति, पत्नी शिकायत ले पहुंची पुलिस के पास
उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक पति ने अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करते उससे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, फिर उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस मामले में पति और उसके मामा सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, उधम सिंह नगर में एक पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के मुताबिक, पीडि़ता का पति उसका अश्लील वीडियो बनाकर लैकमेल करता था और उससे अनैतिक काम कराता था। लंबे समय तक पति की प्रताडऩा सहने के बाद आखिरकार पत्नी ने पुलिस के पहुंची और पूरा मामला बताया। इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति... और उसके मामा... के साथ ही ससुर.... और मामी.... के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध 323, 376,377 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सिटी अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि अब पूरे मामले की जांच के बाद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेगी। वहीं दो साल से पति से प्रताडि़त महिला की शिकायत पर उत्तराखण्ड की मित्र पुलिस को तरस आ गया और महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच भी शुरु कर ली है।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
युगपक्ष
📒CP MEDIA
📒CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...