खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
देवर के घिनौने काम की शिकायत लेकर विधवा पहुंची थाने में, नंनंदों और देवर ने पीटा
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
देवर के घिनौने काम की शिकायत लेकर विधवा पहुंची थाने में, नंनंदों और देवर ने पीटा
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना के कारण पति को खोने वाली विधवा के साथ घिनौनी वारदात हुई है। पीडि़ता के साथ पहले देवर ने रेप किया, फिर जब पीडि़ता पुलिस से रेप की शिकायत करके घर लौटी तो देवर ने अपनी बहनों के साथ भाभी को सरेआम घसीट-घसीटकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कानपुर के विनायक पुर में सरेआम पीटी जा रही इस पीडि़ता के साथ उसके देवर ने रेप की वारदात की । पीडि़ता के पति की कुछ दिन पहले ही कोरोना से मौत हो गई थी। पीडि़ता ने रेप की शिकायत पुलिस में की तो देवर और उसकी बहनों ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पीडि़ता के पति की कोरोना की दूसरी लहर में 26 मई को मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद भाभी को अकेला पाकर देवर ने उसका रेप कर डाला था। इसके बाद पीडि़ता जब एफआईआर लिखाने गई तो देवर से लेकर उसकी बहनें तक... सब उस पर टूट पड़ीं। पीडि़ता का एक आठ साल का बेटा है। आरोप है कि देवर और उसकी बहनों ने पीडि़ता के साथ ही बच्चे की भी पिटाई की। इस मामले में स्थानीय कल्याणपुर पुलिस का रोल भी सबसे शर्मनाक रहा। पीडि़त महिला जब अपनी एफआईआर लिखाने थाने पहुंची तो पुलिस उसकी रिपोर्ट लिखने की जगह उस पर समझौते करने का दबाव डालती रही। आखिर ये मामला जब डीसीपी वेस्ट संजीव त्यागी के सामने पहुंचा तो उन्होंने तुरंत रेप की एफआईआर लिखाने का आदेश दिया, लेकिन
महिला की रेप वाली एफआईआर लिखी जाती, उसके पहले ही देवर और उसकी बहनों ने उसको जमकर पीट दिया। पुलिस ने आरोपी देवर और उसकी बहनों पर मारपीट के साथ रेप की अलग- अलग एफआईआर दर्ज की है। पीडि़ता का कहना है कि मेरे पति की कोरोना से मौत हो गई थी, उसके बाद मेरे देवर ने मेरा रेप कर डाला, जब मैंने एफआईआर लिखने की बात की तो बोला शादी करेंगे, लेकिन इसके बाद घर से निकालने लगा तो मैंने थाने में शिकायत की, तो उन्होंने कुछ नहीं लिया, अब कमिश्नर साहब को एप्लिकेशन दी तो एफआईआर लिखने का आदेश दिया, जब हम घर पहुंचे तो घर के बाहर ही मारने लगे।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
युगपक्ष
📒CP MEDIA
📒CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...