खबरों में बीकानेर ✍🏻
🖋️
🖋️
*BAHUBHASHI*
🖋️
🖋️
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🖋️
🎈
तपकर आया सोना, खेल-जगत सहित हमारा भारत मुस्काया
ओलंपिक : जीत लिए दिल, जीता सोना
आज सुबह जो उम्मीद हमने जाहिर की थी वह खिलाड़ियों ने पूरी कर दी है। पदक-संख्या से मतलब नहीं। भारत को सोना जिताने का मतलब संख्या से कहीं ऊपर है। जीतने वाले खिलाड़ियों को ढेरों बधाइयां। और जिन्होंने संघर्ष किया है उनको भी बधाइयां कि उनके संघर्ष के कारण भावी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। प्रोत्साहन मिल रहा है।
👇पढ़ें सुबह की खबर और नीचे जीत की खबर
टोक्यो ओलंपिक : भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो... -
खेल डेस्क। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को जेवलिन थ्रोअर में गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर का थ्रो किया और सीधे गोल्ड पर निशाना साधा। नीरज ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका। तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर, चौथे और 5वें में फाउल और छठे अटैम्प्ट में फाउल थ्रो किया। इसके साथ ही एथलेटिक्स में मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार भी खत्म हो गया है।
आपको बता दें कि 86.67 मीटर थ्रो के साथ चेक के जाकुब वेदलेच दूसरे नंबर पर हैं। वहीं 85.44 मीटर के थ्रो के साथ चेक के वितेस्लाव वेसेली तीसरे नंबर पर रहे। नीरज ने क्वालिफाइंग राउंड में 86.65 मीटर थ्रो किया था और अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहे थे।
आपको यह भी बता दें कि ओलिंपिक गेम्स में 13 साल बाद भारत को किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले 2008 में बीजिंग ओलिंपिक निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड जीता था। बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट का गोल्ड अपने नाम किया था। भारत का यह सबसे सफल ओलिंपिक बन गया है। लंदन ओलिंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते थे। टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 7 मेडल जीत लिए हैं। नीरज के गोल्ड के अलावा मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज और लवलिना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं बजरंग पूनिया ने शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अभय भारत
✍🏻
📒CP MEDIA
🖋️
BAHUBHASHI
🖋️







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...