खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल रेलसेवाओं के फेरों में बढोतरी
श्रीगंगानगर-नान्देड़-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन पुनः प्रारम्भ
जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर एवं बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल रेलसेवाओं के फेरों में बढोतरी
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-नान्देड़- श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है व जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर एवं बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल रेललेसवाओं के फेरों मेें बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 02486/02485, श्रीगंगानगर-नान्देड-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल श्रीगंगानगर से दिनांक 10.08.21 से एवं नान्देड़ से दिनांक 12.08.21 से पुनः संचालित होगी। इस रेलसेवा के संचालन समय व ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।
*स्पेशल रेलसेवाओं के फेरों में वृद्धि*
1. गाडी संख्या 04717, बीकानेर-हरिद्वार स्पेशल दिनांक 11.08.21 से सप्ताहिक (प्रत्येक सोमवार) के स्थान पर त्रि-साप्ताहिक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार) संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 04718, हरिद्वार-बीकानेर स्पेशल दिनांक 12.08.21 से सप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार) के स्थान पर त्रि-साप्ताहिक (मंगलवार, गुरूवार व शनिवार) संचालित होगी।
3. गाडी संख्या 09717, जयपुर-दौलतपुर चौक स्पेशल दिनांक 09.08.21 से त्रि-सप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार) के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी।
4. गाडी संख्या 09718, दौलतपुर चौक-जयपुर स्पेशल दिनांक 10.08.21 से त्रि-सप्ताहिक (प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार) के स्थान पर प्रतिदिन संचालित होगी।
*नोटः- जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
📒CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...