खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
गन्दे पानी की आपूर्ति की शिकायत के मध्यनजर अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य अभि, विभाग, अजय कुमार शर्मा खुद पहुचे मौके पर और की पानी की जांच
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
गन्दे पानी की आपूर्ति की शिकायत के मध्यनजर अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जन स्वास्थ्य अभि, विभाग, अजय कुमार शर्मा खुद पहुचे मौके पर और की पानी की जांच
जन प्रतिनिधियों श्याम सिंह हाडलां आदि की सुभाष पुरा क्षेत्र बीकानेर शहर में गंदे पानी की शिकायत व जन विरोध को देखते हुवे अजय कुमार शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, PHED बीकानेर खुद ही प्रभावित क्षेत्र में दोपहर 12 बजे 6 अगस्त को पहुँच गए, व वहाँ अपने अधिशाषी अभियंता PDR खण्ड तृतीय श्री राजीव दत्ता, व सहायक अभियंता PDR उपखण्ड दशम श्री दिलीप तंवर PDR, स्टाफ व जन प्रतिनिधियो से मिले।
अजय शर्मा स्वयं ने ही स्वयं श्याम सिंह हाडलां व अन्यों की उपस्थिति में जल के सैंपल लेकर खुद ही अपनी गाड़ी के किट से टेस्ट किये, जांच में Ph, TDS, व residual क्लोरीन की जाँच की गई। सभी सैंपल पास व पेयजल हेतु उचित व रासायनिक गुणवत्ता पूर्ण पाये गये।
जांच रिपोर्ट में TDS = 210, Ph = 7.90, व अवशेष क्लोरीन 0.4ppm. पाई गई।
योगेश बिस्सा, सहायक प्रभारी, जिला कंट्रोल रूम, PHED, बीकानेर के अनुसार श्याम सिंह हाडलां, जन प्रतिनिधि व आमजन इससे काफी प्रभावित हुवे, व संतुष्टि जाहिर की।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
📒CP MEDIA









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...