खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
विवि परीक्षा : कुलपति को मानदेय बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन
चूरू। चूरू एकता मंच के
जिलाध्यक्ष विनोद राठी ने बीकानेर
विश्वविद्यालय के अधीन संविदा पर
वीक्षकों का मानदेय डेढ़ सौ से बढ़ाकर
500 रुपये करने की मांग की है। राठी ने
बताया कि सभी सरकारी गैर सरकारी
और निजी विश्व विद्यालयों में अभी लास्ट
ईयर की परीक्षा चल रही है। इस बार एक
ही दिन में एक ही विषय के 2 पेपर होते
है जिसमे 1.5 ओर 1.5 घण्टे का समय
लगता है। परीक्षा केंद्र में 2 बार कॉपी
बांटनाए 2 बार पेपर बांटना एटेंडेंस शीट
पर हस्ताक्षर करवानाए 2 बार कॉपी की
जांच करने पर वीक्षक को बहुत परेशानी
होती हैं। इसके अलावा परीक्षा शुरू होने
से 40 मिनट पहले कॉलेज में रिपोर्टिंग
करनी होती है। इस तरह 1 दिन की
ड्यूटी में कुल 4 घंटे का समय लगता है
जबकि 4 घण्टे ड्यूटी करने के बाद
केवल 150 रुपये ही मिलते हैं। इस
महंगाई के दौर में इतना कम वेतन
वीक्षकों के साथ अन्याय हैं। जिला
कलटर के माध्य्म से महाराजा गंगा
सिंह विश्व विद्यालय के कुलपति के नाम
ज्ञापन देकर मांग की गई हैं कि परीक्षा में
ड्यूटी करने वाले वीक्षकों का वेतन
150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने
और ड्यूटी के बाद वेतन एक साल
तक नही मिलता हैं उसे भी परीक्षा के
तुरंत बाद ही देने की मांग की गई। ज्ञापन
देने वालों में कपिल चन्देल, राकेश
शर्मा, भानु प्रकाश सेवदा, मुकेश निर्वाण
ओर अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...