खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
सेना के ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत
■
जोधपुर । जोधपुर-जैसलमेर
सड़क मार्ग पर बुधवार शाम एक सड़क
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई,
जबकि 6 अन्य घायल हो गए। कार में
सवार लोग रामदेवरा में लोक देवता बाबा
रामदेव के दर्शन कर लौट रहे थे। इस
दौरान जोधपुर से 40 किमी दूर आगोलाई
गांव में उनकी कार सामने से आ रहे सेना
के एक ट्रक से जा भिड़ी। कार सवार 9
लोग रामदेवरा से जोधपुर की तरफ लौट
रहे थे। वहीं, सेना का ट्रक जोधपुर से
जैसलमेर की तरफ जा रहा था। आगोलाई
गांव से होकर निकलने के दौरान तेज
रतार कार के ड्राइवर ने सामने से आ रहे
एक वाहन से बचने की कोशिश की।
उसने कार को अचानक मोड़ दिया। कार
की रतार तेज होने से उसने नियंत्रण खो
दिया और कार सामने से ही आ रहे सेना
के ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज
थी कि कार सवार सभी लोग अंदर ही
फंस गए। आगोलाई के बाजार में खड़े
लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को
मशक्कत के बाद बाहर निकाला और
अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचने के बाद
डॉटरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर
दिया। वहीं छह घायलों को प्राथमिक
उपचार के बाद इलाज के लिए जोधपुर
रेफर कर दिया। फिलहाल मृतकों और
घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
📎
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...