खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩
कोविड-19 से सावधान : बीकानेर सुबह की रिपोर्ट जारी, प्रदेश में संक्रमित केस बढ़े
पढ़ें फुल डिटेल
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️
कोविड-19 से सावधान : बीकानेर सुबह की रिपोर्ट जारी, प्रदेश में संक्रमित केस बढ़े
पढ़ें फुल डिटेल
बीकानेर Morning positive report -00
जयपुर । राजस्थान में कोरोना के आज केसों में
लंबे समय बाद बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में बुधवार की तुलना में गुरुवार दो गुना मरीज बढ़े है। 4 अगस्त को जहां पूरे राज्य में केवल 18 मरीज मिले थे, वह बढ़कर आज 40 पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा केस आज जयपुर में 13 मिले हैं। जो पिछले एक सप्ताह में सर्वाधिक हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के
मुताबिक जयपुर के अलावा उदयपुर में 5, सीकर 2,पाली 5, नागौर 4, हनुमानगढ़ 2, बीकानेर 1. बांसवाड़ा 2, अलवर 4 और अजमेर 2 में नए केस मिले हैं। जयपुर की बात करें तो यहां आज 11 अलग- अलग क्षेत्रों में कोरोना के केस मिले हैं। इसमें आदर्श नगर, मानसरोवर, जगतपुरा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा,
मालवीय नगर, मुरलीपुरा, शाहपुरा, सिरसी और
विद्याधर नगर शामिल है, जहां सभी जगह एक-एक मरीज मिले है। जबकि टोंक रोड क्षेत्र में 3 मरीज मिले हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया है राज्य को
राज्य सरकार को एक दिन पहले ही केन्द्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिखा है, जिसमें कोरोना की तीसरी लहर अगस्त, सितंबर और अटूबर में आने की आशंका जताई है। साथ ही कहा कि इन तीन माह में जो भी प्रमुख त्यौहार है उनमें भीड़ न जुटे, इसके लिए विशेष प्रबंधन करें। हो सके तो सामूहिक त्यौहार मनाने पर रोक लगाने की भी सलाह दी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ढ्ढष्टरूक्र) और नेशनल सेंटर
फॉर डिजीज कंट्रोल (हृष्टष्ठष्ट) से जुड़े विशेषज्ञों ने भी पिछले दिनों केन्द्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसे देखते हुए उन्होंने मोहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और नवरात्रि पर होने वाले आयोजनों में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कहा है। हालांकि बढ़े कोरोना के
केस के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा भी कर दी है।
राज्य में फिर बढ़े एक्टिव केस राजस्थान में आज फिर से एक्टिव केसों की संख्या बढ़ गई है। क्योंकि लंबे समय बाद नए केसों की संख्या ठीक हुए मरीजों की तुलना में ज्यादा आई है। राज्य में अब कुल 231 एक्टिव केस हो गए है। इसमें सबसे ज्यादा 63 जयपुर में है। इसके अलावा उदयपुर में 59, नागौर में 12, सीकर में 10, जोधपुर में 12, गंगानगर में 10, अलवर में 14 और अजमेर में 11 एक्टिव केस हैं।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
📒CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...