खबरों में बीकानेर ✍🏻
📩 टोक्यो ओलंपिक का 14वां दिन शानदार रहा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया
फोगाट खाली हाथ लौटेंगी
रेस में भी निराशा
🗒️
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤
✒️ टोक्यो ओलंपिक का 14वां दिन शानदार रहा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया
फोगाट खाली हाथ लौटेंगी
रेस में भी निराशा
टोक्यो । भारतीय दृष्टिकोण से टोक्यो ओलंपिक का 14वां दिन शानदार रहा। भारतीय पुरुष
हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से शिकस्त दी। वहीं पहलवान रवि कुमार दहिया कुश्ती में रजत पदक जीतने में सफल रहे। जबकि गोल्फ में अदिति अशोक ने पदक की उम्मीद बरकरार
रखी है। दीपक पुनिया कांस्य पदक जीतने चूक गए। इससे पहले स्टार पहलवान विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में हार गईं। जबकि अंशु मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने 41 साल बाद हॉकी में जीता पदक
टोकयो ओलंपिक के 14वें दिन भारत ने इतिहास
रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। भारत ने ओलंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता है। इस दौरान जर्मनी कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक चली।
खाली हाथ लौटेंगी पहलवान विनेश
दुनिया की नंबर एक भारतीय महिला पहलवान
विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश लौटेंगी। दरअसल बेलारूस की वैनेसा अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गई हैं। उन्हें चीन की कियानयु पांग ने हराया। वैनेसा अगर यह मुकाबला जीत जातीं तो विनेश रेपचेज राउंड में कांस्य की रेस में बनी रहतीं। विनेश को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैनेसा ने ही हराया था। रेपचेज राउंड में हारीं अंशु मलिक महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग की रेपचेज
स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंशु मलिक ने निराश किया। उन्हें रूसी ओलंपिक समिति की वेलेरिया कोलोवा ने शिकस्त दी। इस हार के बाद अंशु टोयो ओलंपिक से बाहर हो गईं। वेलेरिया ने उन्हें 1-5 से हराया है।
20 किमी वाक रेस में निराशा
20 किमी रेस वाक में भारत के संदीप कुमार
23वें नंबर पर है। जबकि राहुल रोहिल्ला 47 और केटी इरफान 51वें नंबर पर रहे। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल इटली ने जीता जबकि जापान ने रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया।
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🗒️
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
📒CP MEDIA






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...