खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बोर्ड परीक्षाओं में केजीबीवी विद्यालयों की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100 प्रतिशत रहा परिणाम
Excellent performance of girl students of KGBV schools in board examinations, 100% result in 10th
जयपुर, 25 अगस्त। एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक एवं बीपीएल परिवारों की छात्राओं हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने सत्र 2020-21 की 10 वीं तथा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक डा. भंवर लाल ने केजीबीवी की छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज के वंचित तबके से आने वाली इन छात्राओं का 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम शत प्रतिशत रहा वहीं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 99.90 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई। सत्र 2020-21 में केजीबीवी विद्यालयों की कक्षा 10 की 61.99 प्रतिशत छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं गत सत्र में केजीबीवी विद्यालयों की कक्षा 12 में कला वर्ग में 78.06 प्रतिशत तथा विज्ञान वर्ग में 69.61 प्रतिशत छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए ।
इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में शत प्रतिशत छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। सत्र 2020-21 में इन विद्यालयों की कक्षा 12 की 46.23 प्रतिशत तथा 10 की 34.84 प्रतिशत बालिकाएं संभावित गार्गी पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं।
उल्लेखनीय है की समाज के वंचित वर्ग से आने वाली छात्राओं हेतु राज्य के शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में कक्षा 6 से 12 तक के 316 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं को भोजन एवं आवास, स्टाइपेंड, स्टेशनरी, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, लाइब्रेरी आदि सुविधाएं निशुल्कः उपलब्ध कराई जाती है।
📎
यह ट्रांसलेशन गूगल से किया गया है, 🙏
Excellent performance of girl students of KGBV schools in board examinations, 100% result in 10th
Jaipur, August 25. The girl students of Kasturba Gandhi Residential Schools run by the state government for the girl students of SC, ST, Backward Classes, Minorities and BPL families have set new records in the 10th and 12th board examination results of the session 2020-21.
State Project Director of Samagra Shiksha Dr. Bhanwar Lal while congratulating the girl students of KGBV said that these girl students coming from underprivileged section of the society got 100% result in the 10th board exams and 99.90 percent girls in the 12th board exams. Passed. In the session 2020-21, 61.99 percent girl students of class 10 of KGBV schools got more than 60 percent marks. In the last session, in class 12 of KGBV schools, 78.06 per cent in arts and 69.61 per cent in science streams got more than 60 per cent marks.
Similarly, in the commerce section, 100% of the girls got first class. In the session 2020-21, 46.23 percent of girls of class 12 and 34.84 percent of girls of 10 of these schools are potential Gargi Award recipients.
It is noteworthy that 316 Kasturba Gandhi Girls Residential Schools and hostels are being run from classes 6 to 12 in the educationally backward areas of the state for the girl students coming from the deprived sections of the society. In these schools, facilities like food and accommodation, stipend, stationery, items of daily use, library etc. are provided free of cost to the girl students.
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...