खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
मंजू खत्री की स्मृति में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान
रेड क्रॉस सोसाइटी बीकानेर व शेल्बी अस्पताल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंजू खत्री की स्मृति में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैंसर से बचाव व जागरूकता के बारे में परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा में शेल्बी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुधीर पलसानिया व डॉ कार्तिक रस्तोगी द्वारा व्याख्यान दिया गया. डॉ सुधीर पलसानिया ने बताया कि कैंसर से बचाव ही इलाज है तथा जल्दी अवस्था में पकडे जाने से कैंसर का सम्पूर्ण इलाज संभव है। डॉ कार्तिक रस्तोगी ने बताया कि कैंसर से बचने के लिए उपयोग में अनेक प्रकार की जांचें आजकल उपलब्ध है जो समय-समय पर करवाने से कैंसर से बचा जा सकता है। उन्होंने जीन थेरेपी , लिंच सिंड्रोम व कैंसर से सम्बंधित टीकाकरण के बारे में भी विस्तार से भी अवगत कराया।
परिचर्चा के मुख्य अतिथि चेयरमैन राजस्थान बार एसोसिएशन कुलदीप शर्मा थे।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय खत्री ने किया ।कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी चेयरमैन राजेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष डॉ तनवीर मालावत, युथ रेड क्रॉस के अक्षय खत्री , डॉ संजय व शहर के प्रबद्धजन जैसे पार्षद अंजना खत्री, डॉ रेनू, डॉ अशोक व अनेक समाजसेवियों व गणमान्य जनो ने शिरकत की।
अंत में खुली परिचर्चा में आमजन के पूछे गए सवालो के जवाब विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा दिए गए धन्यवाद् राजेंद्र जोशी द्वारा ज्ञापित किया गया।प्रश्नोत्तरी में पार्षद अंजना खत्री, रेवती रमन कल्ला, एमपी सिंह आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय मंजू खत्री को श्रद्धांजलि दी गयी।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...